Saturday, 2 June 2018

पुलिस के सामने पेश हुए सलमान के भाई अरबाज, कबूली IPL में सट्टेबाजी की बात

IPL सट्टेबाजी मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान शनिवार को ठाणे पुलिस के सामने पेश हुए। पूछताछ के दौरान उन्होंने सोनू जालान नाम के बुकी के साथ जान-पहचान होने की बात को मान लिया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 5 साल से जालान को जानते हैं। बता दें कि IPL टूर्नामेंट के दौरान पुलिस ने कुछ सटोरियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस सोनू जालान तक पहुंची और फिर उसने पूछताछ में अरबाज का नाम लिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J8Oqhm

No comments: